रिटायर्ड IAS अधिकारी अरविंद शर्मा हुए भाजपा में शामिल, करीब 20 साल मोदी के साथ कर चुके हैं काम

रिटायर्ड आइएएस अधिकार
अरविंद शर्मा का पार्टी में स्वागत करते उप मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्य‍क्ष साथ में अन्य ।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी के रिटायर्ड आइएएस अधिकार अरविंद शर्मा गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविंद शुक्ला, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

अरविंद शर्मा ने भाजपा में शामिल होने के बाद आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खुशी है। हमारे देश में बहुत सारे राजनीतिक दल हैं, लेकिन भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं पिछड़े जिले और गांव का हूं।

मुझ जैसे साधारण व्यक्ति को जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है उसे भाजपा ही इतना बड़ा मुकाम दे सकती है। इस दौरार पूर्व आइएएस अधिकारी ने कहा कि  मैं प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।’

यह भी पढ़ें- साक्षी महाराज का दावा, ओवैसी ने बिहार चुनाव में की थी भाजपा की मद्द, अब यूपी व पश्चिम बंगाल में भी करेंगे

गौरतलब है कि अरविंद शर्मा के कार्यकाल के दो साल बचे थे, लेकिन दो साल पहले उन्होंने वीआरएस ले लिया और राजनीति में आने का फैसला किया। इसके बाद चर्चा तेज है कि बीजेपी अरविंद शर्मा को यूपी विधान परिषद भेज सकती है और सरकार में उन्हें बड़ी भूमिका दी जा सकती है।

बता दें कि अरविंद शर्मा मूल रूप से यूपी के मऊ के रहने वाले हैं और गुजरात कैडर के 1988 बैच के आइएएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने करीब 20 सालों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम किया है। अरविंद शर्मा, गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते 2001 से 2013 के बीच सीएम कार्यालय में रहे। इसके बाद नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो अरविंद शर्मा भी पीएमओ आ गए थे।

यह भी पढ़ें- Corona वैक्सीन पर अखिलेश के बयान पर भड़की भाजपा, केशव मौर्या ने बताया वैज्ञानिकों का अपमान