आरयू इंटरनेशनल डेस्क। क्रीमिया में बड़ा विमान हादसा हो गया है। रूसी सेना के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 29 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक रूसी एंटोनोव -26 सैन्य विमान क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी सेना का ट्रांसपोर्ट विमान (एंटोनोव) An-26 क्रैश होने के बाद एक चट्टान से टकरा गया।
रूसी समाचार एजेंसी ने बुधवार को बताया कि विमान में 23 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। वहीं इस हादसे के बारे में रूस के रक्षा मंत्रालय ने आज सुबह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार शाम को लोकल समयानुसार करीब छह बजे विमान रडार से गायब हो गया और उससे संपर्क टूट गया। हादसे के समय विमान में 29 लोग सवार थे। विमान क्रैश होने से सभी 29 लोगों की मौत हो गई, जिसकी रूस के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें- लापता AN 32 विमान क्रैश में नहीं बचा कोई जिंदा, वायुसेना ने दी जानकारी
मंत्रालय ने आगे कहा, ‘खोज और बचाव दल ने An-26 विमान के दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया है। इस दौरान रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विमान के क्रैश होने के बाद उस पर ऐसा कोई प्रभाव नहीं मिला जिससे लगता है कि यूक्रेन ने उस पर हमला करके मार गिराया। शुरुआती जांच से पता चला है कि विमान में तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश हुआ। हालांकि मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- भारतीय सेना का सुखोई Su-30MKI क्रैश, दोनों पायलट की मौत




















