सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

सलमान को सांप ने काटा

आरयू वेब टीम। बॉलीवुड के दबंग खान कहलाने वाले सलमान खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। जिससे अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। दरअसल, समलान खान को सांप ने काट लिया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।ये घटना देर रात उस समय की है, जब सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस में मौजूद थे।

सांप काटने के बाद सलमान खान को तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर अभिनेता का इलाज चला। खबरों के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो कम जहरीला सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई खास खतरा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- नकुल मेहता के बाद एक्टर अर्जुन बिजलानी को हुआ कोरोना, खुद को किया आइसोलेट

वहीं, अस्पताल में हुए इलाज के बाद सलमान खान को रविवार को सुबह नौ बजे अपने फार्महाउस लौट चुके हैं, जिसके बाद वह आराम कर रहे हैं। अभिनेता यहां पर अपना जन्मदिन मनाने आए थे, लेकिन बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले ही सलमान खान से साथ ये हादसा हो गया। सलमान खान के फैंस इस खबर के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। फैंस के लिए हालांकि ये राहत की बात है कि सलमान की सेहत को कोई खतरा नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- उर्मिला मातोंडकर को हुआ कोरोना, फैंस से की खास अपील