सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का 35 साल की उम्र में निधन

आदित्य पौडवाल

आरयू वेब टीम। भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का शनिवार को निधन हो गया है। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने आज अस्पताल में 35 साल की छोटी सी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

आदित्य पौडवाल किडनी की परेशानी जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया। आदित्य की इतनी कम उम्र में जाने से पौडवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसर गया है।

बता दें कि भारतीय सिनेमा में अनुराधा पौडवाल जाना पहचाना नाम है, उन्होंने कई भजन गाए हैं। इस साल की शुरुआत में, एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहीं हैं। उनका नाम भारत के सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक के रूप में ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल है।

यह भी पढ़ें- नहीं रहे बॉलीवुड एक्‍टर इरफान खान, चार दिन पहले मां ने भी छोड़ी थी दुनियां

बता दें कि न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि उन्होंने कई भाषाओं में गानें भी गए हैं। अनुराधा पौडवाल की शादी अरुण पौडवाल से हुई थी, जो प्रसिद्ध संगीतकार एसडी बर्मन के सहायक थे। खुद अरुण भी एक संगीतकार थे। नब्बे के दशक में अनुराधा पौडवाल अपने करियर के शिखर पर थीं, उसी समय उनके पति अरुण की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अब उनका बेटा भी साथ छोड़कर चला गया। परिवार में अनुराधा की केवल एक बेटी कविता पौडवाल ही हैं।

यह भी पढ़ें- लेखक व बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड का निधन, सलमान के साथ “टाइगर जिंदा है” में आखिरी बार आए थे बड़े पर्दे पर नजर