राखी सावंत ने कराई पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ FIR, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्‍या है मामला

आदिल दुर्रानी
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों बुरे वक्त से गुजर रही हैं। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ। जिसके बाद अब उनके पति आदिल दुर्रानी द्वारा धोखा दिए जाने की बात सामने आयी हैै। इतना ही नहीं आदिल ने अपनी शादी को मानने से भी इनकार कर दिया है। राखी ने भी मोर्चा संभालते हुए आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी राखी ने ऑडियो के माध्यम से दी।

राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने उनके पैसे व गहने चोरी के साथ ही प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने आदिल दुर्रानी के खिलाफ आइपीसी की धारा 406 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आदिल दुर्रानी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है।

राखी सावंत बीते कुछ दिनों से एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। राखी ने पति आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि आदिल का क्रिमिनल रिकॉर्ड है और वे दो दिन जेल में भी रह कर आ चुके हैं। राखी ने मीडिया के सामने रोते हुए कहा था कि आदिल ने उनके पेट में लात मारी थी। आदिल का किसी और के साथ अफेयर है। वे एक तनु नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। राखी ने अपने पति के खिलाफ चीटिंग के केस में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद आदिल की गिरफ्तारी हुई है।

यह भी पढ़ें- शर्लीन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके पहले भी एक बार जब राखी सावंत ने अपनी निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं तो आदिल इस निकाह से मुकर गए थे, लेकिन कुछ ही दिन बाद वह राखी के साथ नजर आए और दोनों ने कहा कि अब सब ठीक है। राखी की मां के निधन के एक दिन पहले भी आदिल अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन फिर अचानक दोनों के अलग होने की खबर सामने आई।

यह भी पढ़ें- वेब सीरीज तवायफ की शूटिंग करतीं लखनऊ की सड़कों पर नजर आईं राखी सावंत