आज के दिन ही कोर्ट ने रगड़ा था, सपा सरकार की याद दिलाकर राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

ओपी राजभर
मीडिया से बात करते ओपी राजभर।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है। ओपी राजभर ने अखिलेश को उनकी सरकार की याद दिलाते हुए सपा का गढ़, आतंकवाद की जड़ बताया है। साथ तंज कसते हुए कहा कि आज ही के दिन 2013 में आपकी सरकार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक प्रश्न पूछकर कसके रगड़ा था याद आया?

इतना ही नही राजभर ने आगे कहा कि एक खबर का स्क्रीन शॉट लगा दिया हूं। पढ़ लीजिएगा। कम से कम आपको अपने पाप याद आ जाएंगे। फिर जब आप 2027 में चुनाव हारेंगे तो ईवीएम और एसआइआर को दोष नहीं दे पाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि और हां, हमको गाली देकर संतोष पाने वाले वालों सपाई लोडलों तुम लोगों के लिए हिंदी में भी लिख दे रहा हूं। पढ़ लेना। कम से कम यह तो समझ में आ जाएगा कि जिस परिवार के लिए दरी बिछा रहे हो, उसने क्या-क्या पाप किए थे।

यह भी पढ़ें- अमेठी विवाद पर राजभर ने अखिलेश को घेरा, सपा में गैर यादव पिछड़े-दलितों की औकात झंडा-झोला ढोने तक सीमित

बता दें कि जो स्क्रीनशॉट राजभर ने शेयर किया है उसमें लिखा है कि आतंकियों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने के फैसले पर हाईकोर्ट सख्त, अखिलेश सरकार से मांगा जवाब राजभर ने आगे कहा कि 2007 के लखनऊ, वाराणसी और फैजाबाद बम धमाकों के आरोपितों के खिलाफ मुकदमें वापस लेने के समाजवादी पार्टी सरकार के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सवाल उठाए। अदालत ने सरकार से दो दिन में आरोपितों की सूची मांगी। इन धमाकों में 16 लोगों की मौत और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें- परिणाम देख चार घंटे बेहोश थे अखिलेश, बंगाल चुनाव पर ओपी राजभर ने ली चुटकी