सरकार के संविधान को नष्ट करने के ‘व्यवस्थित एजेंडे’ के खिलाफ लड़ेगी कांग्रेस: प्रियंका

समता का अधिकार
प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पास होने के बाद मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सरकार पर ‘‘कट्टरता’’ का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार के संविधान को नष्ट करने के ‘‘व्यवस्थित एजेंडे’’ के खिलाफ लड़ेगी।

प्रियंका ने आज सोशल मीडिया के माध्‍यम से ट्वीट कर कहा, ‘‘बीती रात लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के साथ भारत कट्टरता एवं संकुचित विचारों वाले अलगाव से भारत के वादे की पुष्टि हुई। हमारे पूर्वजों ने हमारी स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण दिये। उस स्वतत्रंता में समता का अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार निहित है।’’

यह भी पढ़ें- संसद में बोले अधीर रंजन, ‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ बना भारत, हर मुद्दे पर बोलने वाले प्रधानमंत्री महिला हिंसा पर साधे हैं चुप्‍पी

वहीं एक अन्‍य ट्वीट में प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘हमारा संविधान, हमारी नागरिकता, एक मजबूत एवं एकजुट भारत के हमारे सपने से हम सभी से जुड़े हुए हैं।’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘हम सरकार के उस एजेंडे के खिलाफ लड़ेंगे जो हमारे संविधान को व्यवस्थित ढंग से खत्म कर रहा है तथा उस बुनियाद को खोखला कर रहा है जिस पर हमारे देश की नींव पड़ी।’’

बता दें कि लोकसभा ने सोमवार रात नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें- नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ पूर्वोत्तर के राज्यों में विरोध प्रदर्शन