साउथ के अभिनेता व पूर्व सांसद कैकला सत्यनारायण का निधन

कैकला सत्यनारायण

आरयू वेब टीम। सिनेमा जगत से शुक्रवार को दुखद खबर सामने आई है। तेलुगु अभिनेता और पूर्व सांसद कैकला सत्यनारायण का आज निधन हो गया। एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कैकला सत्यनारायण ने हैदराबाद में स्थित उनके आवास पर अंतिम सांस ली है। अब 24 दिसंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक्टर के निधन सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है 87 साल के अभिनेता स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। वहीं नेता के निधन की जानकारी वामशी और शेखर ने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। उन्होंने कहा कि, ‘दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण गारू का निधन हो गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ साथ ही जब से खबर सामने आई है उनके फैंस और शुभचिंतक उन्हें लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अभिनेता कल्याणराम ने अपने ट्वीट में कैकला सत्यनारायण को श्रद्धांजलि दी और उन्होंने लिखा, कैकला सत्यनारायण गरु के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। एक पूर्ण लिजेंड जिसने हमारे तेलुगु सिल्वर स्क्रीन पर कई पात्रों को अमर कर दिया। शांति।

कैकला सत्यनारायण दस अप्रैल 1960 को नागेश्वरम्मा के साथ सात फेरे लिए थे, जिसके बाद एक्टर दो बेटे और दो बेटियों  के पिता बनें। अगर एक्टर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने बहुत कम उम्र से ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था।

यह भी पढ़ें- ब्रह्माकुमारी कमला का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

कैकला एनटीआर के समय से 750 से अधिक फिल्मों का हिस्सा रहे थे। दशकों के करियर में, उन्होंने पारिवारिक और सामाजिक नाटकों के साथ-साथ पौराणिक फिल्मों में नायक, प्रतिपक्षी और चरित्र भूमिकाएं निभाई हैं। वह 11वीं लोकसभा में तेलुगु देशम पार्टी से संसद सदस्य भी थे।

एक अभिनेता के रूप में उनका पहला प्रोजेक्ट चंगेय्या की 1959 की फिल्म सुपाई कुथुरू था। एक साल बाद, उन्होंने अपूर्व सहस्र सिराछेड़ा चिंतामणि में अभिनय किया। उन्होंने कनक दुर्गा पूजा महिमा में भी अभिनय किया, जिसमें उन्होंने पहली बार एक विरोधी के रूप में अभिनय किया था। कैकला सत्यनारायण को आखिरी बार 2009 में फिल्म अरुंधति में देखा गया था।

अब एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का कार्डियक अरेस्ट से निधन, सिर्फ 24 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा