सवारियों से भरी बस में लगी आग, आधा दर्जन झुलसे, 30 घायल

आरयू संवाददाता, रायबरेली। रायबरेली में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। लखनऊ डिपो की बस अनियंत्रित होकर एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। स्पीड इतनी तेज थी कि डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। देखते ही देखते बस के फ्यूल टैंक में आग लग गई। हादसे में 30 लोग घायल हुए, जबकि आधा दर्जन यात्री झुलस गए हैं। सूचना पाकर मौके पर प हुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मद्द से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के हरचंदपुर थाना अंतर्गत गंगागंज क्षेत्र की घटना है। रोडवेज बस (यूपी 32 एन 9012) रायबरेली से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। एकाएक बस ड्राइवर संतुलन खो बैठा और ट्रक में पीछे से भिड़ंत हो गई। हादसे में आग की गोला बनी यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से जा टकराई। एक यात्री ने बताया कि बस ओवरलोड थी, जिसमें करीब सौ के आसपास यात्री सवार थे।

हादसा लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर हुआ। बस में सवार 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं, आग से करीब पांच महिलाएं भी झुलस गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यात्रियों के मुताबिक, बस के ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। ड्राइवर-कंडक्टर ने सवारियां ज्यादा बैठा ली थीं। तेज स्पीड की वजह से ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका और हादसा हो गया।हालांकि आग लगने के बावजूद समय रहते सवारियों को सुरक्षित उतर लिया गया। घायल यात्रियों को आनन-फानन में जिला अस्पताल रायबरेली लाया गया है।

यह भी पढ़ें- पैकेजिं पनी में लगी भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, कई झुलसे

ये हुए गंभीर रुप से घायल

शांति सिंह (61) पत्नी पशुपति नाथ सिंह

संजीव कुमार शर्मा (30) पुत्र विश्वेश्वर शर्मा

प्रीति शर्मा (25) पत्नी संजीव शर्मा

मुन्नी श्रीवास्तव (60) पत्नी सुरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव

अनामिका श्रीवास्तव (24) पुत्री सुरेंद्र श्रीवास्तव

आकांक्षा श्रीवास्तव (35) पत्नी मनोज श्रीवास्तव।

यह भी पढें-  बर्निंग ट्रेन बनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, AC के दो कोच में आग से दहशत, खिड़कियों से कूदे यात्री