नौशेरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी

आतंकी घटना
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। एक बार फिर आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। गुरुवार को नौशेरा के गुरेज सेक्टर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। ये मुठभेड़ उस समय हुई जब नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं और आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस को पहले ही घुसपैठ को लेकर खुफिया इनपुट मिल चुका था। इसके बाद बुधवार से ही इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। जैसे ही आतंकियों की लोकेशन का सुराग मिला, जवानों ने उन्हें घेर लिया और आतंकियों से आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया।

यह भी पढ़ें- पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किए दो आतंकी

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना का संयुक्त प्रयास था। उन्होंने कहा कि सतर्क जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी और तुरंत कार्रवाई की। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सेना जवाब दिया।
चिनार कॉर्प्स ने यह भी स्पष्ट किया कि इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और आतंकी छिपा न हो।

यह भी पढ़ें- सुरक्षाबलों ने शोपियां में मार गिराए लश्कर के तीन आतंकी, पहलगाम आतंकियों के पोस्टर भी जारी