JK: गुलमर्ग में भीषण हिमस्खलन की चपेट में आकर पोलैंड के दो पर्यटकों की मौत

जम्‍मू-कश्‍मीर में हिमस्खलन
लोगों को रेस्‍क्‍यू करती टीम।

आरयू वेब टीम। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में ‘गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट’ के ऊंचाई वाले इलाके में बुधवार को एक भीषण हिमस्खलन हुआ। गुलमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से पोलैंड के दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने बताया कि 19 विदेशियों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

बारामूला जिला पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, हिमस्खलन गुलमर्ग में एक प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट अफरवत चोटी हापथखुद में हुआ। बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि दो विदेशी नागरिक (स्की करने आए) और दो ‘गाइड’ के लापता होने की खबर थी। जिनकी अब मौत की खबर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड

पुलिस ने बताया कि स्कींग कर रहे विदेशी और स्थानीय पर्यटक ढलान पर थे कि अचानक हिमस्खलन की चपेट में आ गए। पुलिस ने बताया कि 19 विदेशियों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पोलैंड के दो नागरिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

इस घटना के तुरंत बाद बारामूला जिला पुलिस के प्रवक्ता ने ट्विटर पर कहा, ‘‘गुलमर्ग में एक प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट अफरवात चोटी हापथखुद में हिमस्खलन हुआ। बारामूला पुलिस द्वारा अन्य एजेंसियों के साथ बचाव अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें- 24 घंटे में कई स्थानों पर होगी बारिश व बर्फबारी, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणीं