J-K हिमस्‍खलन: जवाहर सुरंग से निकाले जा सके सिर्फ तीन जवान, सात की मौत

हिमस्‍खलन
प्रतीकात्मक फोटो।

आरयू वेब टीम। 

जवाहर सुरंग के पास श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को हिमस्खलन होने के बाद करीब दस पुलिसकर्मियों के फंस जाने की आशंका जताई जा रही थी। इनमें से तीन कर्मियों को शुक्रवार को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं करीब 20 घंटें चले ऑपरेशन के बाद सात पुलिसकर्मियों की लाश निकाली गयी है।

इससे पहले बचाव दल के अनुसार तेज हवाएं और रास्‍तों पर बड़ी मात्रा में जमी बर्फ बचाव अभियान में रुकावट बनी। वहीं इस मामले में आईजी स्वयं प्रकाश पानी ने शुक्रवार सुबह स्‍थानीय मीडिया को बताया कि दस पुलिसकर्मी बर्फ के नीचे दबे हुए हैं। हालात को देखते हुए उनके बचने की उम्मीद ना के बराबर लग रही है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लद्दाख में बर्फीले तूफान में दबे 10 पर्यटक, पांच के शव बरामद

बता दें कि एक पुलिस अधिकारी ने हादसे के बारे में जानकारी दी थी कि काजीगुंड में जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर यह हिमस्खलन हुआ। वहां तैनात दस पुलिसकर्मी सुरक्षित बताए गए हैं, जबकि दस अन्य बर्फ के नीचे दब गए थे।

अधिकारियों के अनुसार कश्मीर घाटी में बुधवार से ही बर्फबारी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कुलगाम जिले में सबसे अधिक हिमपात हुआ हैं। जिले के कुछ हिस्सों में पांच फीट तक बफबारी हुई। स्नो एंड एवेलांच स्टडीज स्टैब्लिशमेंट ने अगले 24 घंटे के लिए जम्मू कश्मीर के 22 जिलों में से 16 के लिए विभिन्न स्तर की हिमस्खलन चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी गलन