कांग्रेस में शामिल हुए स्वामी प्रसाद के बेटे उत्कृष्ट मौर्य

उत्कृष्ट मौर्य

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में 20 मई को लखनऊ, रायबरेली व अमेठी में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इससे पहले स्वामी प्रसाद के बेटे उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक मौर्य आज शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रियंका गांधी ने उनका पार्टी में स्वागत किया। उत्कृष्ट के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को मौर्य वोट बैंक का बड़ा नुकसान हो सकता है।

स्वामी प्रसाद के साथ ही उत्कर्ष ने कुशीनगर सीट से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया था। वहीं बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था। उत्कर्ष मौर्य ऊंचाहार सीट दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

2022 में विधानसभा चुनाव के वक्त स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में थे, उन्होंने अखिलेश यादव से बेटे के लिए टिकट मांगा था। हालांकि, टिकट नहीं मिला था। स्वामी प्रसाद मौर्य सपा छोड़ कर आरएसएसपी नाम से नई पार्टी बनाई है। ऊंचाहार विधानसभा रायबरेली लोकसभा में हैं। ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडेय ने शुक्रवार को भाजपा जॉइन की है।

यह भी पढ़ें- नामांकन दाखिल कर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, मुझे कुशीनगर की जनता पर पूरा भरोसा, बीजेपी सरकार को बताया संविधान विरोधी

2022 विधानसभा चुनाव के समय स्वामी प्रसाद तीसरी बार सपा के टिकट पर अपने बेटे को ऊंचाहार से चुनाव लड़ाने चाहते थे। लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अखिलेश यादव अपने करीबी मनोज पांडेय पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतार दिया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का ‘न्याय पत्र’ समझाने के लिए अब खड़गे ने लिखा मोदी को लेटर, कहा गलत बयान न दें