त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष पर हुआ हमला, पार्टी ने लगाया भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष
हमले में टूटे गाड़ी के शीशे।

आरयू वेब टीम। त्रिपुरा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास की गाड़ी पर रविवार को हमला हुआ है। हमले में गाड़ी के शीशें टूटे व बिस्‍वास भी घायल हुए है। सुरक्षबालों की सहायाता से कांग्रेस नेता को उपचार के लिए अस्‍पताल ले जाया गया। वहीं कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। सा‍थ ही हमले के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को 12 घंटे के राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पीयूष कांति की गाड़ी पर यह हमला त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के बिसालघर इलाके में हुआ। हमले में प्रदेश अध्‍यक्ष समेत कांग्रेस के कई कार्यकार्ता घायल हुए है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह हमला सत्तारूढ़ भाजपा समर्थकों द्वारा किया गया और पास में तैनात पुलिस कर्मियों के बावजूद हुआ। हमले के दौरान बिस्वास सुरक्षाकर्मियों की मदद से घटनास्थल से भागने में सफल रहे और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें- किसानों के समर्थन में राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं को वाहनों में भरकर ले गयी पुलिस

बता दें कि प्रदीप किशोर देबबर्मन के इस्तीफे के बाद बिस्वास दिसंबर 2019 से कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष बनाए गए थे। यह हमला तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बिस्वास के नेतृत्व में किए गए आंदोलन के दो दिन बाद हुआ है। बिस्वास ने अगरतला में महात्मा गांधी की प्रतिमा से राजभवन तक कांग्रेस मार्च का नेतृत्व किया था।

यह भी पढ़ें- कानून का हवाला देकर कांग्रेस कि योगी सरकार से मांग, कोरोना महामारी में गरीबों को मिले मुफ्त राशन, किसानों का ब्‍याज हो माफ