यूपी की 51 लोकसभा समेत BJP ने जारी की 195 प्रत्याशियों की लिस्ट, वाराणसी से मोदी तो लखनऊ से राजनाथ होंगे उम्मीदवार

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शंखनाद कर दिया है। भाजपा ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। जिनमें 51 सीटें यूपी की हैं। लिस्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ से उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। इसके अलावा दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है। जबकि बिष्णुपुर से सौमित्र खान, आसनसोल से पवन सिंह, बोलपुर से प्रिया साहा को टिकट  मिला है।

यूपी के 51 उम्मीदवार –
1- वाराणसी – नरेंद्र मोदी
2- लखनऊ – राजनाथ सिंह
3-अमेठी – स्मृति ईरानी
4- नगीना – ओम कुमार
5- रामपुर – घनशयाम लोधी
6- सम्भल – परमेश्वर सैनी
7- अमरोहा – कंवर सिंह तंवर
8- नोएडा – डॉ महेश शर्मा
9- बुलन्दशहर – भोला सिंह
10- मथुरा – हेमा मालिनी
11- आगरा- एसपी सिंह बघेल
12- फतेहपुर – राजकुमार चहर
13- एटा – राजवीर सिंह
14- आंवला – धर्मेंद्र कश्यप
15- शाहजहांपुर – अरुण सागर
16- लखीमपुर – अजय मिश्रा टेनी
17- धौरहरा – रेखा वर्मा
18- सीतापुर – राजेश वर्मा
19- हरदोई – जय प्रकाश रावत
20- मिश्रिख – अशोक रावत
21- उन्नाव – साक्षी महाराज
22- मोहनलालगंज – कौशल किशोर
23- कैराना – प्रदीप कुमार
24- मुज़फ्फरनगर – संजीव बालियान
25- प्रतापगढ़ – संगम लाल गुप्ता
26- फरूखाबाद – मुकेश राजपूत
27- इटावा – राम शंकर कठेरिया
28- कन्नौज – सुब्रत पाठक
29- अकबर नगर – देवेंद्र भोले
30- जालौन – भानु प्रताप सिंह वर्मा
31- झांसी – अनुराग शर्मा
32- हमीरपुर – पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
33- बांदा – आरके सिंह पटेल
34- फतेहपुर – निरंजन ज्योति
35- बाराबंकी – उपेंद्र रावत
36- अयोध्या – लल्लू सिंह
37- अम्बेडकरनगर – रितेश पांडेय
38- श्रावस्ती – साकेत मिश्रा
39- गोंडा – कीर्तिवर्धन सिंह
40- डुमरियागंज – जगदम्बिका पाल
41- बस्ती – हरीश द्विवेदी
42- संतकबीरनगर – प्रवीण निषाद
43- महराजगंज – पंकज चौधरी
44- गोरखपुर – रवि किशन
45- कुशीनगर – विजय दुबे
46- बांसगांव – कमलेश पासवान
47- लालगंज – नीलम सोनकर
48- आज़मगढ़ – दिनेश लाल यादव निरहुआ
49- सलेमपुर – रविन्द्र कुशवाहा
50- जौनपुर – कृपा शंकर सिंह
51- चंदौली – महेंद्र पांडेय।

यह भी पढ़ें- मध्‍य प्रदेश में नरेंद्र मोदी ने किया दावा, लोकसभा चुनाव में 370 सीट अकेले जीतेगी भाजपा