प्रदेश में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 12 PCS अफसरों का ट्रांसफर

अधिकारियों का तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। कल रात 66 पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर के बाद सोमवार को जारी की गई लिस्ट में 12 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इसमें एडीएम आगरा व कन्नौज और सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक का नाम शामिल है। जिसमें अनूप कुमार अपर जिलाधिकारी (नगर) आगरा को संयुक्त निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ भेजा गया है।

वहीं यमुनाधर चौहान, प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संग, लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (नगर) आगरा बनाया गया है, जबकि अमरोहा के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी का ट्रांसफर, संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय लखनऊ, मेरठ मंडल अपर आयुक्त गरिमा सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) अमरोहा, कासगंज अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल को अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, इटावा नगर मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी वि.रा.) कासगंज भेजा गया है।

इसके अलावा इटावा उपजिलाधिकारी राजेंद्र बहादुर को नगर मजिस्ट्रेट इटावा, अपर जिलाधिकारी रामपुर अंबरीश कुमार बिंद को अपर आयुक्त मेरठ मंडल, नगर मजिस्ट्रेट रामपुर संदीप कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी रामपुर, यीडा उपजिलाधिकारी रेशमा सहाय को उप जिलाधिकारी लखनऊ, यीडा उपजिलाधिकारी रेणुका दीक्षित को इटावा उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में तीन वरिष्‍ठ IPS आइपीएस अधिकारियों का तबादला, मुथा अशोक को मिली गोरखपुर जोन की जिम्‍मेदारी

इससे पहले योगी सरकार ने रविवार देर रात भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 66 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार मुख्यतौर पर श्रद्धा पांडेय को सहायक नगर आयुक्त आगरा, प्रदुम्न कुमार को एसडीएम कानपुर देहात, जय प्रकाश यादव को सहायक नगर आयुक्त सहारनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- अब यूपी में 18 PCS अफसरों का ट्रांसफर, जानें किसे मिली कहां तैनाती