नए साल पर यूपी में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

छाया कोहरा
दिल्‍ली में छाया कोहरा।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में लगातार कोहरे और शीतलहर का सिलसिला जारी है। आज 31 दिसंबर को भी कोहरे और कोल्ड डे का अटैक जारी रहा। देर शाम को नए साल के जश्‍न पर कोहरे की घनी चादर छाई रहेगी, हालांकि एक जनवरी से मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने यूपी में कई जगहों पर झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान पश्चिमी संभाग में ज्यादातर जिलों में आज घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी संभाग में कुछ स्थानों पर घने से अत्यंत घना कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है। कहीं-कहीं शीत दिवस की भी चेतावनी दी गई है बीते 24 घंटों में कानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, बस्ती और संत कबीर नगर में आज बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई हैं। इन जिलों में आज अत्यधिक शीत दिवस का भी अलर्ट हैं।

वहीं बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया में आज बेहद घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-वाराणसी समेत 20 जिलों में पड़ेगा अत्यधिक घना कोहरा, रेड अलर्ट जारी

इसके अलावा राजधानी लखनऊ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, औरैया, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, संत कबीर नगर, मीरजापुर और सोनभद्र में आज घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें- यूपी के 27 जिलों में होगा अत्यधिक घना कोहरा, अलर्ट जारी