UP में चार IPS अफसरों के तबादले, राज्यपाल के एडीसी भी बदले  

तबादला

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी सरकार ने मंगलवार को चार आइपीएस अफसरों का तबादला किया है। वहीं इन तबादलों में एसपी विजिलेंस के साथ राज्यपाल के एडीसी भी बदले गए हैं।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के एडीसी डॉ. अभिषेक महाजन को एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ शैलेश कुमार यादव का तबादला अब उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में इसी पद पर किया गया है।

यह भी पढ़ें- UP में सात IAS अफसरों के तबादले, जानें किसे मिली कहां तैनाती

अपर पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद अभिषेक वर्मा को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का परिसहायक (एडीसी) बनाया गया है। राज्यपाल के एडीसी अभिषेक महाजन को हटाया गया है। उनकी जगह अभिषेक वर्मा को नियुक्ति दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहांपुर निपुण अग्रवाल को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- केशव मौर्या का ऐलान, उत्‍तर प्रदेश के टॉप टेन IAS-IPS के घरों तक सड़कें बनाएगी सरकार, लगाए जाएंगे बोर्ड