यूपी राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट जारी, भाजपा को आठ, सपा को दो सीट पर मिली जीत

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है। इस चुनाव में भाजपा ने आठ और सपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।इसमें सबसे अधिक वोट सपा उम्मीदवार जया बच्चन को 41 मिले हैं। इसके साथ ही सपा के दूसरे उम्मीदवार रामजी लाल सुमन को 40 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ को 29 वोट मिले हैं, जोकि वोटों के आधार पर दूसरे नंबर जीते है।

भाजपा के संजय सेठ और आरपीएन सिंह को छोड़कर सभी को 38 वोट मिले हैं और आरपीएन सिंह को 37 वोट मिले हैं। राज्यसभा के छह उम्मीदवारों ने 38 मत प्राप्त किए हैं। जिनमें भाजपा के अमरपाल मौर्य को 38, तेजवीर सिंह को 38, नवीन जैन को 38, साधना सिंह को 38, डॉ सुधांशु त्रिवेदी को 38 और संगीता बलवंत को 38 वोट मिले, जबकि सपा के एक भी उम्मीदवार को 39 वोट नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: जया बच्चन-आलोक रंजन सहित सपा के तीनों उम्मीदवार ने किया नामांकन

वहीं बात करे सपा कि तो जया बच्चन इस मायने में अलग रहीं कि उन्होंने सबसे ज्यादा मत प्राप्त किए। सपा प्रत्याशी जया बच्चन के खाते में 41 वोट गए। दूसरे प्रत्याशी रामजी लाल सुमन ने भी 40 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए।

बता दें कि दस सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे। आठवें प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने संजय सेठ को उतारकर मुकाबला दिलचस्प कर दिया था। भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने जीत के प्रति आशान्वित होने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें- एक साथ वोट देने पहुंचे सपा के बागी, विधायक मनोज पांडेय पर SP ने की कार्रवाई, नेम प्लेट हटाई