UPSC 2021 के नतीजे घोषित, श्रुति शर्मा बनी IAS टॉपर, पहले चार टॉपरों में सभी लड़कियां

आरयू वेब टीम। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)  सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस बार  यूपीएससी परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। श्रुति शर्मा के बाद अंकिता अग्रवाल को दूसरा स्थान और गामिनी सिंघला को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। पहले चार टॉपरों में सभी लड़कियों ने बाजी मारी है।

इतिहास की छात्रा श्रुति शर्मा दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहीं थी। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक किया है। इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। श्रुति ने सिविल सर्विस की तैयारी के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया रेसिडेंश्यिल कोचिंग एकेडमी से कोचिंग ली थी।

इसके आलावा ये लोगों हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 टॉपर

चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा

पांचवा स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी

छठा स्थान – यक्ष चौधरी

सातवां स्थान – सम्यक एस जैन

आठवां स्थान – इशिता राठी

नौवां स्थान – प्रीतम कुमार

दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा

यूपीएससी सीएसई 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। वहीं 80 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से चयन केे लिए रिकमन्ड किया गया है। इसके अलावा एक अभ्यर्थी का रिजल्ट अभी रोका गया है। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।

इससे पहले आयोग ने 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू पांच अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिए गए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के जरिए, आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व ग्रुप ए व ग्रुप बी के 749 पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का NEET-PG एग्जाम स्थगित करने से इनकार, कहा मरीजों की देखभाल पर पड़ेगा गंभीर असर

दरअसल यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

यह भी पढ़ें- स्थगित हुई NEET पीजी 2022 की मेडिकल प्रवेश परीक्षा