UPSSSC ने दिसंबर तक का जारी किया एग्जाम-इंटरव्यू का कार्यक्रम

यूपीएसएसएससी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सोमवार को अगस्त से दिसंबर तक की भर्ती एग्जाम व इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी किया है। आयोग की ओर से प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2026 का आयोजन अक्तूबर में प्रस्तावित किया गया है।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष प्रजापति के अनुसार अनुदेशक फिटर, अनुदेशक ड्राफ्टसमैन, अनुदेशक इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रानिक्स सिस्टम मेंटिनेंस के साक्षात्कार अगस्त में प्रस्तावित किए गए हैं। साथ ही आशुलिपिक भर्ती की हिंदी आशुलेखन व टंकण परीक्षा एक सितंबर से, वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 27 सितंबर को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक प्रस्तावित है।

बताया है कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला संयुक्त संवर्ग की लिखित परीक्षा 27 सितंबर को दोपहर तीन से पांच बजे तक प्रस्तावित है। जबकि अनुदेशक मैकेनिक व अनुदेशक टर्नर के साक्षात्कार सितंबर में और अनुदेशक मशीनिष्ठ के साक्षात्कार अक्तूबर में प्रस्तावित हैं।

यह भी पढ़ें- UP के 44 जिलों में होगी लेखपाल भर्ती एग्जाम, UPSSSC ने जारी किया शेड्यूल

आयोग के अनुसार आबकारी सिपाही की लिखित एग्जाम 20 सितंबर को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की लिखित परीक्षा इसी दिन दोपहर तीन से पांच बजे तक प्रस्तावित है। इसी क्रम में प्राविधिक सहायक ग्रुप सी की लिखित परीक्षा नौ अगस्त को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक, सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) की लिखित परीक्षा 23 अगस्त को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक प्रस्तावित है।

वहीं प्लाटून कमांडर, ब्लॉक आर्गनाइजर की लिखित परीक्षा 22 नवंबर को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक, हवलदार प्रशिक्षक की लिखित परीक्षा इसी दिन दोपहर तीन से पांच बजे तक प्रस्तावित हैं। जबकि कनिष्ठ सहायक भर्ती की टंकण परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें- UPSSSC ने घोषित किया लेखपाल-जेई मेंस एग्जाम की डेट