विधानसभा में बोले CM योगी, देश का ग्रोथ इंजन है उत्‍तर प्रदेश

सीएम योगी
सदन में बोलते सीएम योगी।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में 24 घंटे का नॉन-स्टॉप सत्र चल रहा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में हुई चर्चाओं का जवाब देते हुए संबोधित किया। साथ ही कहा कि “पिछले 24 घंटों में 187 वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए हैं। मैं सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी नेताओं का धन्यवाद देता हूं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ऊर्जा के लिए एक बड़ा केंद्र बिंदु है और यह राज्य देश का ग्रोथ इंजन है। यूपी के विकास से देश की तरक्की हुई है।

इस दौरान सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए का मतलब है परिवार डेवलपमेंट ऑथॉरिटी। सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि “हमारे नेता प्रतिपक्ष बुजुर्ग हैं, जब खुद से बोलते हैं तो थोड़ा सही बोल लेते हैं, लेकिन बोलते-बोलते बात मुर्गे तक पहुंच जाती है।” योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि उनकी सोच कुएं के मेंढ़क जैसी है।

वहीं प्रदेश की तरक्की का जिक्र करते हुए योगी ने गन्ना और चीनी उद्योग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में कुल गन्ना उत्पादन का 55 प्रतिशत अकेले उत्तर प्रदेश करता है, और इस मामले में यूपी देश में पहले स्थान पर है। पंकज मलिक के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 120 चीनी मिलें चल रही हैं, जिनमें से 105 मिलें ऐसी हैं जो गन्ना मूल्य का भुगतान 15 दिन नहीं, बल्कि एक हफ्ते में कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- बर्ड फ्लू के खतरे के बीच CM योगी का निर्देश, प्राणी उद्यानों में सतर्कता बरतें

इस दौरान सीएम ने बताया कि 15 चीनी मिलों का भुगतान लेट है। सरकार ने इनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराकर यह सुनिश्चित किया है कि जो गन्ना मूल्य का समय पर भुगतान नहीं करेगा, उसके गन्ना क्षेत्र में कटौती की जाएगी और उस हिस्से का गन्ना अन्य मिलों को उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम ने कहा कि 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश के किसानों को दो लाख 36 हजार करोड़ रुपये का भुगतान डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से किया गया है।

यह भी पढ़ें- फुटवियर-लेदर के तहत डिजाइन टू डिलीवरी मॉडल पर विकसित होगा इकोसिस्टम, CM योगी ने दिया निर्देश