वीरभद्र सिंह का भाजपा समेत अरुण जेटली पर हमला, चरित्र हनन में शामिल हैं विपक्ष के नेता

वीरभद्र सिंह
वीरभद्र सिंह। फाइल फोटो

आरयू वेब टीम।

हिमाचल प्रदेश के सीएम ने विरोधियों के खिलाफ एक बड़ा बयान दिया है। विपक्ष के नेताओं पर हमला बोलते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि ये नेता चरित्र हनन में शामिल हैं। वह यहीं नहीं रूके सीएम ने अपने ऊपर हो रहे जबानी हमलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भीड़ द्वारा हत्‍या करने पर कांग्रेस ने लोकसभा में बोला मोदी सरकार पर हमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ऊना में 30.23 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के कार्यक्रम में पहुंचे थे। परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद उन्‍होंने विरोधियों पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवारों को अपना दुश्मन मानता है। प्रदेश और देश की राजनीति का स्तर गिर गया है।

यह भी पढ़ें- IT के छापे पर संसद में हंगामा, कांग्रेस ने कहा एजेंसियों का हो रहा गलत इस्‍तेमाल

सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने राजनीतिक विरोधियों पर कीचड़ उछालने के साथ ही उनका चरित्र हनन करने की नीति अपना रखी है। मुख्‍यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली समेत हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाया कि इन लोगों ने साजिश रचकर उनके खिलाफ झूठे मामले तैयार किए है। उन्‍होंने इसे भाजपा की नीति भी बताया।

यह भी पढ़ें- योगी के कार्यकाल को कांग्रेस ने बताया “सौ दिन सौ फरेब” जारी की पुस्तिका

अपने नेताओं को भी दी सीख

इस मौके पर उन्‍होंने समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए यह भी स्‍पष्‍ट किया कि राजनीतिक विरोधियों को दुश्मन नहीं मानना चाहिए। वहीं अपने नेताओं से कहा कि जनता का भरोसा कायम रखते हुए सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को जनता के कल्याण के लिए काम करना चाहिए। इसके अलावा उन्‍होंने अपने पार्टी के नेताओं को चरित्र हनन जैसे गंभीर मामले से भी बचने की नसीहत दी।

यह भी पढ़ें- गांधी जी को ‘चतुर बनिया’ कहने पर भड़के कांग्रेसी, कहा सत्‍ता के लालच में अंधे हो गए अमित शाह