अश्‍लील वीडियो बनाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने ‘गंदी बात’ की एक्ट्रेस को किया गिरफ्तार, छापेमारी में हुआ शर्मनाक खुलासा

'गंदी बात'
गहना वशिष्ठ।

आरयू वेब टीम। एकता कपूर की मशहूर वेब सीरीज गंदी बात से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों की मानें तो गहना से इस मामले में पूछताछ की जा रही थीं। गहना पर आरोप है कि उन्होंने अपनी वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड किया है।

न्यूज एजेंसी के ट्वीट के मुताबिक गहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गहना अपनी वेबसाइट पर अश्लील वीडियो शूट करने और उसे अपलोड करने का काम करती हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें- ड्रग्स मामले में एक्‍शन में आई NCB ने एक्टर अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर मारा छापा

गौरतलब है कि पांच फरवरी को मलाड में एक रेड के दौरान कुछ जानकारियां पुलिस के हाथ लगी थीं। पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि मड आइलैंड के कुछ निजी बंगलों में फिल्म की शूटिंग की आड़ में देह व्यापार और अश्लील वीडियो की शूटिंग की जाती है। जिसपर पुलिस ने रेड की और कई गिरफ्तारियां की। इस छापेमारी में शर्मनाक खुलासा हुआ।

पुलिस को पता चला है कि जो स्ट्रगल करने वाली युवा लड़कियां हैं, उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक दिलवाने का वादा करके अश्लील वीडियो में काम कराया जाता था। इस रेड में पुलिस ने दो लड़कियों को बचाया है जिन्हें फिलहाल रिहेब भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- ड्रग्स केस में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर NCB ने की छापेमारी