यशवंत सिन्‍हा ने किया BJP छोड़ने का ऐलान, कहा लोकतंत्र पर मंडराने लगा है खतरा  

लोकतंत्र पर खतरा

आरयू वेब टीम। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों, कार्यशैलियों से नाराज यशवंत सिन्‍हा ने आज पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। उन्‍होंने  मोदी सरकार पर हमला भी बोलते हुए कहा कि आज देश के लोकतंत्र पर खतरा मंडराने लगा है।

यह भी पढ़ें- भाजपा में शामिल हुए नरेश अग्रवाल के पहले ही बयान से सुषमा स्‍वराज नाराज

बीजेपी सरकार में देश के वित्‍त मंत्री रहे सिन्‍हा ने शनिवार को पटना में राष्ट्रमंच के बैनर तले आयोजित विपक्षी दलों के नेताओं के कार्यक्रम में पार्टी से त्यागपत्र देने के निर्णय की घोषणा की हैै। इस अवसर पर सिन्‍हा ने कहा कि वह भाजपा से सभी संबंध खत्म कर रहे हैं। साथ ही हर तरफ की दलगत राजनीति से भी संयास ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- देश के इतिहास में पहली बार मीडिया के सामने आएं सुप्रीम कोर्ट को जजों ने कहा खत्म हो जाएगा लोकतंत्र

उन्‍होंने मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में लोकतंत्र पर खतरा मंडराने की स्थिति नजर आ रही है। चुनाव आयोग को दबाया जा रहा है। सभी एजेंसिया सरकार के इशारे पर चल रही हैं। बजट सत्र में गतिरोध केंद्र की साजिश है। इतना ही नहीं कैश की किल्लत के लिए आरबीआइ और अरुण जेटली जिम्मेदार हैं। पीएम ने विपक्षी नेताओं की बात क्यों नहीं सुनी। गुजरात चुनाव के लिए शीत सत्र को छोटा कर दिया गया।

बता दें कि लम्‍बे समय से यशवंत सिन्‍हा मोदी सरकार की नीतियों और कार्यशैलियो से खफा चल रहे थे। उनकी यह नाराजगी अकसर ही उनके लिखे लेख और बयानों में देखने को मिलती रही है।

यह भी पढ़ें- लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाले हैं केंद्र सरकार के फैसले: मल्लिकार्जुन खड़गे