आरयू ब्यूरो, लखनऊ। योगी सरकार ने यूपीवासियों होली पर बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने होली के अवसर पर राज्य में तीन दिन की आधिकारिक अवकाश की घोषणा की है। ये अवकाश एक मार्च के रविवार के अलावा दो, तीन और चार मार्च को भी रहेगा। योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शनिवार 28 फरवरी को वर्किंग डे घोषित किया है, जबकि कर्मचारियों को तीन मार्च 2026 का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा।
इसके अलावा योगी ने त्योहार से पहले प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा कि सभी सरकारी अफसरों और कर्मचारियों का वेतन होली से पहले हर हाल में उनके बैंक खातों में पहुंच जाना चाहिए। ये आदेश केवल नियमित कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि संविदाकर्मी, आउटसोर्सिंग कर्मी और सफाईकर्मियों पर भी समान रूप से लागू होगा। सीएम ने दो-टूक कहा है कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें- होली से पहले यात्रियों को राहत, लखनऊ समेत कई रूट पर चलेंगी 20 स्पेशल ट्रेनें
वहीं त्योहार के दौरान काम और छुट्टी के बीच संतुलन बनाने के लिए सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में एक विशेष बदलाव किया है। शनिवार 28 फरवरी 2026 को प्रदेश में कार्यदिवस यानी वर्किंग डे घोषित किया गया है। 28 फरवरी के बदले कर्मचारियों को तीन मार्च 2026 को अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा।


















