योगी, अखिलेश, प्रियंका व मायावती ने दी जनता को होली की बधाई

होली की बधाई
लखनऊ में होली खेलते युवा।

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। रंगो का त्योहार होली आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने जनता को होली की बधाई दी।

आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि, उत्सव-आनंद, सामाजिक समरसता, नव-विहान के पावन पर्व होली की आप सभी को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व सबके जीवन में खुशियों का रंग बरसाए, सुख-समृद्धि लाए एवं उत्सवधर्मिता से अभिसिंचित करे, यही कामना है। योगी आदित्यनाथ होली का त्योहार गोरखपुर में मना रहे हैं।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर होली की बधाई देते हुए कहा, सबको सतरंगी होली की, सत्यरंगी होली की शुभकामनाएं। अखिलेश यादव अपने पैत्रक गांव सैफेई में होली मना रहे हैं।

वहीं प्रियंका गांधी ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ट्वीट कर कहा कि सभी देशवासियों को रंगों की विविधता, सामूहिक हर्षोल्लास एवं आपसी मेल-जोल के त्यौहार- होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बधाई देते हुए कहा, होली मुबारक। रंगों के त्योहार होली की समस्त देशवासियों तथा खासकर उप्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। समूचे उत्तर प्रदेश में होली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- होली का रंग निकालने के लिए बरतें ये सावधानी, नहीं तो त्वचा को हो सकता है बड़ा नुकसान