कर्नाटक में बोले मोदी कांग्रेस को जनता देगी पांच साल की कठोर सजा

कर्नाटक में बोले मोदी

आरयू वेब टीम। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक के बीजापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में प्रदेश का जो हाल किया है, उससे नाराज जनता उन्हें पांच साल की कठोर सजा देगी।

पीएम ने कहा कि 15 तारीख को चुनाव परिणाम आना है, लेकिन कांग्रेस अभी से अपनी हार के बहाने तलाश कर रही है। पीएम ने राहुल गांधी द्वारा जारी वीडियो का पर जनता से सवाल करते हुए कहा कि यहां उपस्थित लोग बताएं, क्या कर्नाटक में एक भी ऐसा मंत्री है, जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप ना लगा हो। यह भ्रष्ट लोगों की सरकार है, जिसे जनता जनार्दन ने सजा देने का ठान लिया है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक पहुंचे पीएम का राहुल पर पलटवार, बिना कागज पढ़ें 15 मिनट बोले तो बड़ी बात

उन्‍होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना ही कहा कि वह प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा का भ्रम फैला रही है, क्योंकि वह जानती है कि भाजपा जीतकर आने वाली है। वहीं मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बांटों और राज करो का सिद्धांत अपनाया है, जबकि भगवान बसेश्‍वर ने सबको साथ लेकर चलने की बात की थी। कांग्रेस लोगों को संप्रदाय और जाति में बांटना चाहती है, लेकिन यह भगवान बसेश्‍वर की पवित्र धरती है, जहां के लोग कांग्रेस के प्रपंच में नहीं फंसेंगे।

गौरतलब है कि लिंगायत संप्रदाय के लोग बसेश्‍वर को अपना भगवान मानती है, चूंकि यह लिंगायत बहुल्‍य इलाका है, इसलिए मोदी ने बार-बार अपने भाषण में उनके नाम का जिक्र किया।

यह भी पढ़ें- लोगों के उत्‍साह ने जताया कि कर्नाटक में कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू: मोदी

हमला जारी रखते हुए पीएम ने कहा कि जब कर्नाटक सूखे की समस्या से जूझ रहा थाए, उस समय कांग्रेस ने किसानों के लिए क्या किया? कर्नाटक के बड़े मंत्री उस वक्त किसानों की चिंता करने के बजाय दिल्ली में राजनीति करने में व्यस्त थे, इतना ही नहीं महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए कांग्रेस की सरकार ने कुछ भी नहीं किया, लेकिन एनडीए की सरकार ने महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए सख्त कानून बनाएं हैं।

रैली में अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए मोदी ने कहा कि हमने महिलाओं को मुद्रा योजना के तहत लोन दिया और मुफ्त रसोई गैस का वितरण किया। आम जनता का आहवान करते हुए मोदी ने कहा कि आप लोगों को बांटने वाली सरकार को हराए और सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी भाजपा की सरकार कर्नाटक में बनाएं।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक दौरे पर मोदी के निशाने पर कांग्रेस, कहा हम देश को बर्बाद नहीं होने देंगे