बजट 2024 पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्‍त मंत्री सीतारमण को खिलाई दही-चीनी

दही चीनी खिलातीं राष्‍ट्रपति
निर्मला सीतारमण को दही- चीनी खिलातीं राष्‍ट्रपति।

आरयू वेब टीम। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश कर रही हैं। कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दे दी है। इससे पहले वह अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंची थीं। वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर बजट पेश करने के लिए मंजूरी मांगी। राष्ट्रपति मुर्मू ने बजट को अपनी मंजूरी देते हुए वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

स्थापित परंपरा के तहत वित्त मंत्री ने संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। केंद्रीय बजट पेश करने के लिए संसद के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को परंपरा के अनुसार कोई शुभ काम करने से पहले दही-चीनी खिलाया। इसके बाद बजट को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें बजट को मंजूरी दे दी गई।

बजट से पहले दही चीनी खिलाने की परंपरा है। दरअसल भारतीय संस्कृति में दही-चीनी को काफी शुभ शगुन माना जाता है। किसी भी अच्छे काम के लिए जाते समय उनके सभल होने की उम्मीद के साथ ही दही-चीनी खिलाया जाता है। वहीं वित्त मंत्ती को बजट पेश करने की औपचारिक अनुमति देना इसी रस्म के साथ कंप्लीट होता है।

यह भी पढ़ें- अनिश्चितकाल के लिए विधानसभा स्थगित, बजट सत्र में पांच विधेयक पारित

लोकसभा में वित्त मंत्री के तौर पर सीतारमण अपना सातवां बजट पेश कर रही हैं। बजट में मोदी सरकार के पिछले दस साल के कामकाज की झलक देखने को मिलेगी, साथ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की रूपरेखा भी पेश की जाएगी। सीतारमण ने 2019 में शुरू की गई परंपरा को जारी रखते हुए बजट भाषण को ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटा एक डिजिटल टैबलेट रखा।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश कर निर्मला सीतारमण ने कहा, गरीब, महिलाएं, युवा व किसान हमारी प्राथमिकता