फिर भूकंप के तेज झटकों से डोला जापान, सुनामी की चेतावनी जारी

जापान में भूकंप

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। एक बार फिर तेज भूकंप ने जापान को हिलाकर रख दिया है। गुरुवार दक्षिणी जापान के क्यूशी इलाके में 7.1 तीव्रता वाला भीषण भूकंप ने काफी नुकसान पहुंचाया है। भूकंप का केंद्र निचिनान से 20 किमी उत्तर-पूर्व में 25 किमी की गहराई पर था। भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। सुनामी की चेतावनी के बाद पूरे जापान में खौफ का माहौल पैदा हो गया है। कुछ घर क्षतिग्रस्त हुए, जबकि अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचा है।

रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि शॉपिंग मॉल का समान, कुर्सियां, पंखे और टेबल तेजी से डोलने लगे। वहीं दावा किया जा रहा है कि दावा किया जा रहा है कि थोड़े समय के दरमियान दो बड़े भूकंप आए हैं, जिसमें एक 6.9 तीव्रता का भूकंप समुद्र तट से दूर आया और 7.1 तीव्रता का भूकंप दक्षिणी जापान के तट के ठीक पास आया है।

जापान के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भूकंप की और लहर आ सकती है. वहीं भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने नागरिकों से सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए कहा है। जापान के तटीय इलाके खासतौर पर  मिायजाकी, कोची, इहिमे, कागोशिमा और आइता में सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए सरकार ने टास्क फोर्स का गठन भी कर दिया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि दो बड़े भूकंप पहली बार एक साथ आए हैं।

यह भी पढ़ें- 7.5 तीव्रता के भूकंप से कांपा जापान, सुनामी का अलर्ट जारी, लोगों को ऊपरी जगहों पर जाने का निर्देश

जापान के मियासाकी के पास दक्षिणी द्वीप क्यूशू में 7.1 तीव्रता के भूकंप से कई नुकसान की खबरें है। भूकंप के बाद आई तस्वीरों दिल दहलाने वाली हैं। सड़कों पर चीख पुकार मची रही। सड़कों पर चल रही गाड़ियां खिलौनों की तरह हिलती नजर आईं।

यह भी पढ़ें- भारी बारिश के बीच हिमाचल प्रदेश में आया भूकंप, दहशत में लोग