सदस्यता अभियान कार्यशाला में बोले ब्रजेश पाठक, हम सब मिलकर करेंगे भाजपा के लक्ष्‍य को पूरा

भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला
बीजेपी कार्यकर्ताओं मे जोश भरते ब्रजेश पाठक।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। हम सभी की सदस्यता शून्य हो चुकी है हम सभी को स्वयं भी दोबारा सदस्य बनना है और नए लोगों को भी अभियान में जोड़कर भाजपा का सदस्य बनाना है। यह बातें आज सहकारिता भवन में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कही।

डिप्‍टी सीएम ने आगे कहा कि हम सब मिलकर संगठन के लक्ष्य को पूरा करेंगें और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित भारतीय जनता पार्टी को अंत्योदय के उत्थान के पद पर मजबूती से चलने के लिए और अधिक व्यापक और सशक्‍त बनाएंगे।

 यह है नेतृत्वकर्ता बनने का भी मौका

वहीं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि सदस्यता अवसर है पुराने लोगों को दुबारा जोड़कर उनके मान-सम्मान बनाए रखा जाए। साथ ही नए लोगों को बीजेपी की विचारधारा और कार्यशैली से जोड़कर नेतृत्वकर्ता बनने का भी यह मौका है।

इस दौरान बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित एक जन संगठन है। भाजपा अपनी संगठनात्मक संरचना में नवीन लोगों को शामिल कर लगातार संगठनात्मक विस्तार करती है। संगठन की सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है इसलिए सदस्यता को इस बार भी सर्व स्पर्शी सर्वव्यापी और सर्वाग्रही बनाना है।

यह भी पढ़ें- निर्विरोध चुने गए नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य, सपा का एक व बीजेपी के पांच मेंबर

काय्रक्रम के बारे में जानकारी देने के साथ ही बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि पूर्व में आयोजित सदस्यता अभियान में लखनऊ महानगर ने लगभग पांच लाख सदस्यों को बीजेपी से जोड़ा था। इस बार हमारे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता पांच लाख से भी ज्‍यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे ।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यशाला में महापौर सुषमा खर्कवाल ने समापन सत्र को संबोधित किया। मनीष गुप्ता,नानक चंद लखमानी, सुधीर हलवासिया, अंजनी श्रीवास्तव, महामंत्री राम अवतार कनौजिया उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, विवेक सिंह तोमर सौरभ वाल्मीकि टिंकू सोनकर, जया शुक्ला,गिरीश गुप्ता, सुशील तिवारी पम्मी सहित महानगर पदाधिकारी, पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के अध्यक्ष सहित प्रकोष्ठ और विभागों के संयोजक उपस्थित रहे।