जयंती पर बाबू भगवती सिंह को याद कर शिवपाल यादव ने कहा, आजीवन दी समाजवादी आंदोलन को रफ्तार

बाबू भगवती सिंह
जयंती समारोह में अपनी बात रखते शिवपाल सिंह यादव।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद बाबू भगवती सिंह की जयंती के मौके पर आज सपाईयों ने उन्‍हें याद किया। सपा मुख्‍यालय में आयोजित जयंती समरोह में समाजवादी पार्टी व विचारधारा के लिए दिए गए भगवती सिंह के योग्‍दानों को याद करते हुए सपा के राष्‍ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बाबू भगवती सिंह ने अपनी पूरी जिंदगी समाजवादी आंदोलन को रफ्तार देने में लगा दी थीं।

जयंती समारोह में मौजूद सपा नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि भगवती सिंह ने संघर्ष, त्याग, ईमानदारी का जीवन जिया और समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे।  वे राममनोहर लोहिया के विचारों से अनुप्राणित थे। उनके विचार, आदर्श हमेशा जिंदा रहेंगे।

सत्‍ता बिना संघर्ष के नहीं मिल सकती

वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि भगवती सिंह बिरले समाजवादी नेता थे। उन्‍होंने सपाई में जोश भरते आगे कहा कि सत्‍ता बिना संघर्ष के नहीं मिल सकती है।

सामाजिक न्याय की लड़ाई कठिन, लेकिन…

समारोह को सपा के प्रदेश अध्‍यक्ष श्‍याम लाल पाल ने भी संबोधित किया। उन्‍होंने योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई कठिन है, लेकिन समाजवादी ही इसे लड़कर जीतेंगे।

जयंती पर विधानसभा में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भगवती सिंह का 50 वर्ष का जीवन बेदाग रहा।

वहीं पूर्व मंत्री बाबू भगवती सिंह की 92वीं जयंती पर सपा मुख्यालय पर जहां सपाई ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं चंद्रिका देवी मंदिर, सीबी गुप्त डिग्री कॉलेज, बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में हवन पूजन व पौधारोपण के साथ जानकीपुरम स्थित अनाथालय में भोजन वितरण किया गया। भगवती सिंह के परिजन भी इन कार्यक्रमों में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- शिवपाल का सीएम पर पलटवार, योगी संतों के कपड़े पहनते है पर उनके जैसा ज्ञान नहीं

जयंती समरोह के दौरान सपा सांसद आरके चौधरी, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, मधु गुप्ता, जयशंकर पांडेय, सुशीला सरोज, देवीबख्श सिंह व अजय सिंह समेत सपा के अन्‍य नेता मौजूद रहें।