चुनावी जनसभा में बोले नरेंद्र मोदी, मैं जो कुछ हूं उसमें हरियाणा का बहुत बड़ा योगदान, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

सोनीपत में मोदी
कांग्रेस पर निशान साधते नरेंद्र मोदी।

आरयू वेब टीम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के सोनीपत में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जैसे-जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है। मैं गर्व से कहता हूं मैं जो कुछ हूं उसमें हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान है। आज पूरा हरियाणा कह रहा है फिर एक बार भाजपा सरकार।

वहीं कांग्रेस पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। अगर हाईकमान भ्रष्टाचारी हो तो नीचे लूट का खुला लाइसेंस मिल ही जाता है। किसानों की जमीन को लूटा गया। राज्य को दामादों और दलालों के हवाले कर दिया। गोहना की जनता के बीच पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगीकरण बढ़ता है तो इसका सबसे अधिक फायदा गरीब, किसान और दलित को होता है।

पूरी दुनिया में भारत पर भरोसा बढ़ा

अपने विदेशी दौरे को लेकर मोदी ने कहा मैं अभी अमेरिका से लौटा हूं, वहां पर बड़ी कंपनियों के सीईओ से मिला पूरी दुनिया में भारत पर भरोसा बढ़ा है। भाजपा खेती के साथ व्यापार कारोबार को बढ़ावा देती है। दुनिया को भरोसा है भारत तेजी से आगे बढ़ेगा। न्यूयॉर्क में स्वागत में हरियाणा खड़ा कर दिया गया था। वहीं नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि बीजेपी की नीतियों में बाबा साहब की सोच दिखेगी। अब भारत करप्शन और परिवारवाद से मुक्त होकर तरक्की कर रहा है।

बीजेपी कार्यकर्ता के लिए संकल्प पथ की…

पीएम ने सोनीपत की धरती से महान सपूत सर छोटू राम को प्रणाम करते हुए कहा कि उनका जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा। आज 25 सितंबर, हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती है, गरीबों की सेवा के लिए उन्होंने जो रास्ता दिखाया वह हर बीजेपी कार्यकर्ता के लिए संकल्प पथ की तरह है। आज भारत में एक और चुनौती है, जिस पर सिर्फ बीजेपी ही बात करती है।

हमारे देश में खेत का साइज भी लगातार कम हो रहा है। जैसे-जैसे परिवार बढ़ता है जमीन के टुकड़े होते हैं, जमीनें बट जाती हैं। आबादी बढ़ रही है, लेकिन खेत छोटे हो रहे हैं। खेती से जुड़े अर्थशास्त्री भी मानते हैं खेती के साथ-साथ कमाई के दूसरे जरिए भी होने चाहिए।

यह भी पढ़ें- डोडा की जनसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी, ये चुनाव तीन खानदान व नौजवानों के बीच, इन्होंंने किया आपके साथ पाप