त्योहार से पहले लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ और महंगा

सिलेंडर का दाम बढ़ा

आरयू वेब टीम। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले आज एक अक्टूबर को ही लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। मंगलवार को सुबह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। इस बार भी ये बढ़ोतरी 19 केजी वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये से बढ़कर अब 1740 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

इससे नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारो से पहले लोगों को महंगा सिलेंडर परेशान करने वाला है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 48.50 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। दिल्ली में सिलेंडर का दाम 1740 रुपये हो गया है, जो पहले 1691 रुपए था।

कोलकाता में सिलेंडर 1850.50 रुपये में मिलेगा जो पहले 1802 रुपए में मिल रहा था। मुंबई में सिलेंडर के कीमत की बात करें तो 1692.50 रुपये में मिलेगा जो पहले 1644 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में सिलेंडर 1903 रुपये में मिलेगा जो पहले 1855 रुपए का था।

यह भी पढ़ें- त्योहारों से पहले जनता को महंगाई का झटका, सौ रूपए से अधिक बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के कीमत की बात करें तो बीते जुलाई 2024 महीने के बाद से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। एक और जहां एक जुलाई 2024 दिल्ली में इस सिलेंडर के दाम 30 रुपये तक कम हुए थे। लेकिन अगस्त 2024 में 19KG वाला गैस सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हुआ था। वहीं सितंबर महीने में दिल्ली में इसकी कीमत में सीधे 39 रुपये का इजाफा किया गया था।

यह भी पढ़ें- फिर बढ़ा गैस सिलेंडर का दाम, महीने के पहले ही दिन जनता को लगा महंगाई का झटका