दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप

इमरजेंसी लैंडिंग
फाइल फोटोे।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर बुधवार को दुबई से काठमांडू (नेपाल) जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जैसे ही इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पाते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि विमान में मौजूद क्रू ने लोगों समझाकर उन्‍हें शांत कराया। इस दौरान एयरपोर्ट प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए फ्लाइट में ईंधन भरने का इंतजाम कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना दी गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से मिली सूचना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गया। इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड के वाहन, सीआईएसएफ जवानों आदि को तैनात कर दिया गया। दरअसल, दुबई से काठमांडू जाने वाली फ्लाई दुबई की उड़ान संख्या एफजेड-1133 दुबई से रात दो बजे उड़ान भरने के बाद सुबह आठ बजे काठमांडू पहुंचती है।

यह भी पढ़ें- दुबई से काठमांडू के लिए उड़ी फ्लाइट की लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से रवाना हुई ये फ्लाइट सुबह तय समय के अनुसार काठमांडू पहुंच गई थी, लेकिन काठमांडू में मौसम खराब होने के चलते लैंडिंग नहीं हो पाई। विमान काफी देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद जब पायलट ने ईंधन कम पाया तो अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति एटीसी से मांगी। जिसके बाद विमान लखनऊ मोड़ा गया।

विमान के यात्रियों को जब ईंधन खत्म होने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। विमान में छह क्रू सदस्य सहित 157 यात्री सवार थे। एटीसी से अनुमति मिलने के बाद विमान को सुबह 9:40 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया, जहां ईंधन भरवाने के बाद फ्लाइट दोबारा सुबह 10:17 बजे काठमांडू रवाना की गई।

यह भी पढ़ें- अब इंडिगो की फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, हुई मौत