UP PCS मेंस 2024 का एडमिट कार्ड जारी, इन जिलों में होंगे सेंटर

एडमिट कार्ड

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपीपीसीएस मेंस परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूपीपीसीएस मेंस परीक्षा 29 जून से दो जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश के दो जिलों प्रयागराज और लखनऊ में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट  https://uppsc.up.nic.in से पीसीएस मेंस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ये एग्जाम  सुबह नौ बजे से दोपहर 12:00 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे परीक्षा होगी। 27 मई को परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया था। यह परीक्षा 29 जून से दो जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। इस बार पीसीएस के 947 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर आपको “यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एडमिट कार्ड 2025” लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

वहां मांगी गई सभी डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें।
मांगी गई डिटेल भरने के बाद ‘सम्मिट बटन पर पर क्लिक करें।
आपको होम स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिख जाएगा।

यह भी पढ़ें- UPSC ने जारी किया CDS एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

आपको बता दें कि पीसीएस की मुख्य परीक्षा 1500 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन और यूपी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य अध्ययन के छह क्वेश्चन पेपर होंगे, जिसमें प्रत्येक क्वेश्चन पेपर 200 अंकों का होगा। हिन्दी में सामान्य हिंदी और निबंध की परीक्षा 150-150 अंकों की होगी।

यह भी पढ़ें- UP B.Ed JEE 2025 का परिणाम घोषित, मिर्जापुर के सूरज पटेल बने टॉपर