यूपी: काफिले की गाड़ियों के टकराने से घायल हुईं शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी

भीषण सड़क हादसा
हादसे में घायल गुलाबो देवी को इलाज के लिए ले जाते लोग।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी के हापुड़ जिले में मंगलवार को एक सड़क हो गया है। इस हादसे में योगी सराकर की शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी घायल हो गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक जांच कर इलाज शुरू किया, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुआ। मंत्री का काफिला दिल्ली से बिजनौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एनएच-9 के छिजारसी टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी अचानक रुक गई। सामने चल रही एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे काफिले की दूसरी गाड़ियां भी अचानक रुकी रहीं। बताया जा रहा है कि दूसरा वाहन अचानक ब्रेक लगाकर रूका, यह देखकर गुलाबो देवी की सुरक्षा गाड़ी की रफ्तार में कमी आई, लेकिन उनका ड्राइवर समय से ब्रेक नहीं लगा पाया। इसी वजह से उनकी कार सामने चल रही दूसरी गाड़ी के पीछे जा टकराई।

हादसे के तुरंत बाद गुलाबो देवी को गंभीर रूप से घायल स्थिति में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने उनकी प्राथमिक जांच की और इलाज शुरू कर दिया, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच भी करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- UP: कंटेनर-मैजिक की भीषण टक्कर में महिलाओं-बच्‍चे समेत सात की मौत, 13 घायल

गुलाबो देवी उत्तर प्रदेश की प्रमुख महिला राजनेत्रियों में गिनी जाती हैं। वे संभल जिले की चंदौसी विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। 1991-1996, 2002-2017 और 2022 में जीत दर्ज की है। वर्तमान में वे योगी सरकार में माध्यमिक शिक्षा की स्वतंत्र प्रभार वाली मंत्री हैं। खास बात यह है कि वर्ष 2022 में उन्होंने लगातार पांचवीं बार चुनाव जीतकर इस पद पर अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया। साथ ही वे योगी मंत्रिमंडल में सबसे सीनियर महिला राज्यमंत्री भी हैं।

यह भी पढ़ें- भीषण कार हादसे में दूल्हा-दूल्हन समेत पांच की मौत, आठ घायल