आरयू ब्यूरो, लखनऊ। प्रॉपर्टी विवाद से परेशान व न्याय न मिलने से तंग आकर एक युवक ने मंगलवार को सीएम आवास के बाहर सुसाइड करने की कोशिश की। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान सीएम आवास के पास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तेजी दिखाते हुए युवक को उतारा। जहां पुलिस युवक को हिरासत में लेकर गौतमपल्ली पहुंची और पूछताछ शुरू की।
मिली जानकारी के मुताबिक युवक नोएडा से मंगलवार सुबह लखनऊ पहुंचा। युवक की पहचान औरैया के 32 वर्षीय शैलेंद्र यादव के रूप में हुई है। वह नोएडा में नौकरी करता है। शैलेंद्र सीएम आवास के पास पहुंचते ही अपने साथ में लाए कंबल से गला कसकर पेड़ पर लटकने की कोशिश की। ये देख तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत उसे पकड़ लिया। हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू की।
प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वह काफी समय से संपत्ति विवाद से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। न्याय न मिलने से हताश होकर उसने यह कदम उठाया। उसे कुछ लोगों ने बतया था कि लखनऊ जाओ, वहां मुख्यमंत्री ही सुनेंगे। पुलिस युवक को गौतमपल्ली थाने ले गई है, जहां उससे पूछताछ कर मामले में दस्तावेजों और तथ्यों की जांच शुरू की। गौतमपल्ली थाने में पुलिस उससे हर पहलू पर पूछताछ की।
यह भी पढ़ें- विधानसभा के पास महिलाओं ने किया आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर लगाया झूठे मुकदमे में जेल भेजने का आरोप
पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से परेशान है। एसएचओ गौतमपल्ली ने बताया कि शैलेंद्र यादव की नानी का अकबरपुर के बजरंगनगर में घर है। वहीं पर उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के कारण वह मानसिक रूप से परेशान है। आज सुबह 11:30 बजे उसने आत्महत्या की कोशिश की। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




















