आरयू वेब टीम। पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन की बोगी से आग की लपटें उठने लगीं। जिसे देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के मुताबिक बर्दवान के कटवा-आदिमगंज ट्रेन कल रात कटवा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची थी। ट्रेन को आज सुबह 6:05 बजे रवाना होना था। इससे पहले भोर में करीब साढ़े चार बजे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने देखा कि ट्रेन से आग की लपटे निकल रहीं थीं। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें- पूर्णिया स्पेशल ट्रेन की बोगी में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
घटना की सूचना लगने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के साथ ही कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। आग बुझाई। इस दौरान ट्रेन सेवाएं काफी देर तक ठप रहीं। कुछ ट्रेनें देर से चल रही थीं, हालांकि अब रेल सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गई हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। हालांकि आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आरपीएफ और जीआरपी मामले की जांच कर रहे हैं।




















