आरयू ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को गौतमबुद्धनगर के दादरी में समाजवादी समानता भाईचारा रैली को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ये बेईमानी से चुनाव और उपचुनाव जीतते है। इन्होंने फेक एनकाउंटर कराए आज वो अधिकारी भी दुखी है, क्योंकि उनको पता है कि जब अदालत सजा देती है तो अकेले सजा भुगतनी पड़ती है।
यह भी पढ़ें- अखिलेश का ऐलान, सपा सरकार में मिलेगी महिलाओं को 40 हजार पेंशन, ग्रीन कॉरिडोर पर भी उठाया सवाल
वहीं सपा चीफ ने कहा कि हाल ही में जो एसआइआर हुआ वो एनआरसी था। ये भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं है, ये एक ड्राइक्लीन की दुकान है। जितने भी भ्रष्टाचारी है वहीं जाकर इकट्ठा हो रहे हैं। लूट भ्रष्टाचार करके भाजपा उनको शामिल करने जा रही है। यह सभी झूठ बोलते हैं। जब ये कहते हैं कि 15 लाख रुपए, करोड़ नौकरी हर साल देंगे, किसानों की आय दोगुनी करेंगे। छुट्टा पशुओं से छुटकारा देंगे तो समझ लेना झूठ बोल रहे हैं।
नौकरी देना इनके एजेंडे में नहीं
भाजपा सरकार पर हमला जारी रखते हुए अखिलेश ने कहा कि अब तो उनके लोग भी इंतजार कर रहे हैं कि चुनाव आए और पाला बदल लें। हम पाला बदलने वालों पर भी नजर रख रहे हैं। आगे कहा कि नौकरी देना इनके एजेंडे में कभी नहीं था, इसलिए ये पेपर लीक करते हैं। हम सरकार में आने पर पूरी तरह पोल खोलेंगे। साथ ही अग्निवीर योजना का जिक्र करते हुए कहा कि हम अग्निवीर को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। टैक्नोलॉजी से कितनी भी लड़ाई लड़ी जाए, लेकिन लड़ाई वहीं जीती जाती जहां सैनिक आगे बढ़ते हैं। जब हम सरकार में आएंगे तो अग्निवीर व्यवस्था को खत्म कर देंगे।
अब स्कूल भी हो रहे बंद
वहीं भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम नोएडा से आगरा तक साइकिल यात्रा लेकर के गए थे तो इन्होंने हमें सड़क पर चढ़ने भी नहीं दिया। तभी हमने तय किया था कि हम इसका उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन भी किया और आगरा से लखनऊ और गाजीपुर तक लेकर गए। उन्होंने आगे कहा कि इनका एटीएम वाला एक्सप्रेस बन रहा है। जो आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। हमने सड़कें दीं, सबसे बेहतर पुलिस रेसपोंस सिस्टम दिया। बच्चों को भोजन दिया, लेकिन इन्होंने बंद कर दिया और अब स्कूल भी बंद हो रहे हैं। सपा सुप्रीमो ने कहा कि हम जब सरकार में आएंगे तो 1090 से बेहतर स्कीम लाएंगे।
खुद व अपनों के केस लिए वापस
भाजपा वाले डायलोग बोलते हैं कि उत्तर प्रदेश में एक भी माफिया नहीं है तो वो कहते हैं कि एक ही माफिया है। सरकार बनने के बाद खुद के और अपनों के केस वापस लिए, इसलिए नौ साल का हिसाब नहीं है। इसी वजह से आधे अधूरे एयरपोर्ट का उद्घाटन करके गए। अखिलेश ने आगे बताया कि एयरपोर्ट को एनओसी दिलाने का काम हमने किया। अभी तो एक ही फेज बना है। आगे भी बनेंगे। हमारी सरकार बनेगी तो कोई भेदभाव नहीं होगा। बाजार पर 64 प्रतिशत मुआवजा और चार प्रतिशत प्लॉट देंगे।



















