आरयू वेब टीम। आंध्र प्रदेश अब बिना राजधानी के नहीं रहेगा बल्कि उसे आधिकारिक तौर पर राजधानी मिल गई है। इसकी घोषणा मंगलवार को खुद राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की। उन्होंने कहा कि ‘आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।
अमरावती को आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अधिसूचना को एक्स पर शेयर कर कहा, ‘आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है।’
चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा, “आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 को मंज़ूरी दी। इससे हमारी राजधानी का पुराना सपना पूरा हो गया है। मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताता हूं, जिन्होंने हमारे राज्य के लिए अपना वादा निभाया और मार्गदर्शन दिया।”
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में बोले प्रधानमंत्री मोदी, अमरावती वो धरती जहां परंपरा, प्रगति चलती हैं साथ
बता दें कि पिछले दिनों संसद के बजट सत्र के दौरान आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम संशोधन विधेयक 2026 को दोनों सदनों में बहुमत से पारित किया गया था। दरअसल, इस संबंध में भारत सरकार ने सोमवार को गजट नोटिफिकेशन जारी किया। लंबे समय से लंबित पड़ा यह फैसला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी के बाद लिया गया, जिन्होंने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 को अनुमोदित किया था।
