रैली में बोलीं ममता बनर्जी, भाजपा के सत्ता में आते ही लोग हो जाएंगे बेघर

ममता बनर्जी
रैली को संबोधित करतीं ममता बनर्जी।

आरयू वेब टीम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को एक बर्धमान जिले के खंडाघोष में एक रैली को संबोधित भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। सीएम ने कहा कि अगर इस बार चुनाव में भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य में कई लोगों को अपना घर और आश्रय खोना पड़ सकता है। ममता बनर्जी ने कहा, “आने वाले दिनों में लोगों के पास न कोई पता होगा, न घर और न ही परिवार। भाजपा सब कुछ छीन लेगी।”

रैली के दौरान सीएम ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा, हालांकि उन्होंने उनका नाम सीधे तौर पर नहीं लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता 7वें वेतन आयोग लागू करने का वादा कर रहे हैं, लेकिन यह पूरी तरह भ्रामक है। मुख्यमंत्री ने कहा, “वे झूठ बोल रहे हैं। उन्हें पहले जानकारी लेनी चाहिए थी। हमने इसी साल फरवरी में अपने राज्य बजट में 7वें वेतन आयोग की घोषणा पहले ही कर दी है। पश्चिम बंगाल ऐसा एकमात्र राज्य है जहां सरकारी कर्मचारियों को पेंशन मिलती है, जबकि अन्य राज्यों में यह सुविधा नहीं है।”

इसके अलावा ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री के उस वादे पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी की सरकार बनने पर बंगाल के मशहूर खाद्य उत्पाद और मिठाइयों को वैश्विक स्तर पर निर्यात किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि हम पहले से ही इन उत्पादों को स्थानीय, राष्ट्रीय, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेच रहे हैं। रैली में ममता ने हुमायूं पर भी आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने कहा कि अल्पसंख्यक वोटों को बांटने के लिए एक हजार करोड़ रुपए की डील की गई है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।

यह भी पढ़ें- SIR अफसरों को बंधक बनाने पर ममता सरकार को SC की फटकार, ये न्यायालय के अधिकार को चुनौती

उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में सामने आया वीडियो फर्जी या एआई जनरेटेड बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो बनाने वाले ने इसे असली बताया है। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर भी सवाल उठाए और पूछा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम क्यों नहीं घटाए जा रहे हैं। बता दें कि राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चार मई को वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- जनसभा में बोलीं सीएम ममता, केंद्र सरकार व चुनाव आयोग छीन रहा जनता से मतदान का अधिकार