सलमान खान का ऐलान, ईद पर रिलीज होगी फिल्म, दिखाई शूटिंग की झलक

सलमान खान

आरयू वेब टीम। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए अच्छी खबर है। अपने नए प्रोजेक्ट की जानकारी की है। दरअसल इन दिनों फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज पर सेंसर की तलवार लटकी हुई है, जिससे फैंस काफी निराश हैं। इस बीच सलमान खान ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसे ईद 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में होंगी।

सलमान खान ने एक्स अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। एक्टर ने वीडियो शेयर कर एक्स पर पोस्ट किया कि, ‘थोड़ी दूर की सोचना चाहिए, इसलिए ईद की अनाउंसमेंट कर दिया। चिंता मत करो इस वाली का भी बताएंगे, जब सही समय आएगा तब। शांति… थोड़ा सा सब्र रखिए…मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा। बहरहाल, जो आपका हाल है वो ही मेरा भी हाल है।’

सलमान खान की ईद 2027 के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म का अभी तक टाइटल डिसाइड नहीं किया गया है लेकिन टैंटेटिव टाइटल SVC 63 है। इसे अभी इसी नाम से जाना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें हाई लेवल एक्शन देखने के लिए मिलने वाला है। फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस नयनतारा हैं। इसका निर्माण दिल राजू कर रहे हैं। बतौर लीड एक्टर सलमान खान और नयनतारा की ये पहली फिल्म होगी, हालांकि इसके पहले फिल्म ‘गॉडफादर’ में दोनों को स्क्रीन पर देखा गया था लेकिन उस समय नयनतारा को चिरंजीवी के अपोजिट कास्ट किया गया था।

सलमान खान और नयनतारा स्टारर फिल्म एसवीसी 63 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सलमान खान से पहले ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के सेट से वीडियो शेयर किया था। अब वही वीडियो सलमान ने भी शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। वीडियो में सलमान खान, नयनतारा और वामशी को फिल्म के सेट पर आते देखा जा सकता है। साथ ही इसमें फिल्म का सेट भी तैयार होते दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें- फिर मिली सलमान खान को धमकी, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को किया मैसेज

सलमान खान की फिल्मों के बारे में बात की जाए तो वह आखिरी बार रश्मिका मंदाना के साथ ‘सिकंदर’ में दिखे थे। हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद वह चित्रांगदा सिंह के साथ फिल्म ‘मातृभूमि’ में दिखेंगे। अभी इसकी नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसे जुलाई महीने में रिलीज किया जा सकता है। पहले इसका नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बाद में बदल दिया गया। अब भारत और चीन के संबंध सुधरने की वजह से फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- अचानक बिगड़ी सलीम खान की तबीयत, लीलावती अस्पताल में भर्ती