यूपी में गर्मी दिखा रही प्रचंड रूप, 27 अप्रैल से बदलेगा मौसम

भीषण गर्मी का सितम

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। इस बार अप्रैल के महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी शुरू हो गई है। दिनभर चिलचिलाती धूप और लू चल रही है, जिससे गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल तक प्रदेश में भीषण गर्मी और गर्म उष्ण हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 27 अप्रैल से मौसम बदलेगी और यूपी की कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

लखनऊ के मौसम की बात करें तो राजधानी में इन दिनों तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ हैं। दिन में धूप और लू की वजह से लोग घरों से बमुश्किल निकल रहे हैं। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है। नोएडा-गाजियाबाद में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। वहीं ताज नगरी आगरा, कानपुर, मेरठ जैसे शहरों में धूप परेशान कर रही है।

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के चलते लखनऊ में आठ तक के स्कूलों का बदला टाइम, DM का आदेश जारी

मौसम विभाग ने आज पश्चिमी संभाग के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई और फर्रुखाबाद गर्मी और लू की चेतावनी दी है। गर्म हवाओं की वजह से ये जिले भट्टी की तरह तप रहे हैं। आसमान से आग बरस रही है. इन जिलों में भी आज प्रचंड लू का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा वाराणसी, जौनपुर, संत रविदास नगर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर में भी आज भीषण लू की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें- यूपी को मिलेगी गर्मी से निजात, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान