पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रेलर में घुसी कार, महिला व बच्चियों समेत पांच की दर्दनाक मौत

सड़क हादसा
हादसे में गाड़ी के उड़े पर खच्चे।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रेलर से कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें महिला व बच्चियों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच शुरू की। 

जानकारी के मुताबिक ये हादसा कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन नंबर 238 के पास का है, जहां तीन बजे के करीब तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार खड़े ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद लोगों ने डायल 112 को इसकी जानकारी दी और बताया कि एक खड़े ट्रेलर में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 238 माइल पर घुस गई है।

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-कार व ट्राले से टकराईं ट्रक, 11 की मौत

इस सूचना पर एसपी ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने थाना कंधरापुर की टीम, सीओ सिटी आजमगढ़, फायर की टीम और एम्बुलेंस को मौके पर भेजा। इसके बाद शवों को अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में जान गंवाने वालों में से दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चियां थी।

पुलिस को घटनास्थल से मनीष श्रीवास्तव नाम की आइडी मिली है। इस आइडी में एक पता फरीदाबाद का है, तो दूसरा पता बिहार के सिवान जिले का है। वहीं जब फरीदाबाद पुलिस से संपर्क कर मनीष के घर भेजा गया, तो वहां ताला लगा हुआ था। बाकी आजमगढ़ पुलिस ने सिवान से भी संपर्क किया है।

यह भी पढ़ें- देहरादून-मसूरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, छह लोगों की दर्दनाक मौत