‘इमेजिंग’ उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर ISRO को मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी बधाई

मल्लिकार्जुन खड़गे

आरयू वेब टीम। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के जीएसएलवी रॉकेट के सफल प्रक्षेपण पर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सराहना की है। साथ ही खड़गे ने ‘जीएसएलवी- एफ 17/ईओएस-05 मिशन’ की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ये कामयाबी भारत की अर्थ ऑब्जर्वेशन क्षमताओं को और मजबूत करेगी।

खड़गे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईओएस-05 भारत का जियोसिंक्रोनस कक्षा से प्रक्षेपित पहला ‘इमेजिंग’ उपग्रह है और इससे देश की अर्थ ऑब्जर्वेशन क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी, जिन्हें वर्षों से विकसित किया जा रहा है। आगे कहा कि ‘‘हमें अपने वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों और अनुसंधानकर्ताओं पर बेहद गर्व है, जिनकी प्रतिबद्धता और प्रतिभा भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को लगातार नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी पार्टी वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति हमेशा से प्रतिबद्ध रही है। खड़गे ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माताओं ने दूरदृष्टि के साथ देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव रखी थी और वैज्ञानिकों की कई पीढ़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ इस विरासत को आगे बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें- श्रीहरिकोटा से LVM3 M6 राॅकेट लॉन्च, ISRO ने बताया बड़ी उपलब्धि

बता दें कि इसरो ने इतिहास रचते हुए भू-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित होने वाले देश के पहले इमेजिंग (तस्वीर लेने वाले) उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) के जरिए 2,300 किलोग्राम से अधिक वजनी उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया गया।

यह भी पढ़ें- ISRO को बड़ा झटका, PSLV-C62 मिशन फेल, लॉन्च के बाद अंतरिक्ष में खो गए 16 सैटेलाइ