NTA एक्सपर्ट ने किया NEET का पेपर लीक, बीजेपी नेता के बाद CBI ने टीचर मनीषा मंधारे को दबोचा

पेपर लीक
मनीषा मंधारे। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। नीट यूजी पेपर लीक पर मचे बवाल के बीच दिल्ली की सीबीआइ ने मनीषा मंधारे नाम की एक महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। मनीषा को एनटीए ने नीट-यजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था, जिसने बायोलॉजी पेपर लीक की पूरी योजना बनाई थी। जांच के दौरान पता चला है कि उसने स्कूल में छात्रों को नीट के संभावित प्रश्नों की कोचिंग दी थी।

सीबीआइ का कहना है कि मंधारे ने पुणे के मनीषा वाघमारे के माध्यम से कई नीट अभ्यर्थियों से संपर्क किया। वाघमारे को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, मंधारे अपने घर पर विशेष कोचिंग क्लासेस चलाती थी, जहां वह छात्रों को लीक प्रश्‍नों के उत्तर बताती थी। ऐसे में छात्रों को असली परीक्षा में मदद करने का प्रयास किया गया।

सीबीआइ ने पिछले 24 घंटों में देशभर के छह अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इन छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। माना जा रहा है कि इन सबूतों के माध्यम से और भी आरोपितों तक पहुंचा जा सकता है।

ये मामला शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत पर 12 मई 2026 को सीबीआई द्वारा दर्ज किया गया था। सीबीआइ ने विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें से पांच को अदालत में पेश कर सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता व उसका भाई ही निकला नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड, SOG ने दबोचा, करोड़ों के लेन-देन का अंदेशा

जांच एजेंसियों ने बताया है कि अब तक की जांच में केमिस्ट्री और बायोलॉजी पेपर लीक के असली स्रोत का पता चल चुका है। इन बिचौलियों की भी पहचान की गई है, जिन्होंने लाखों रुपये लेकर छात्रों को ऐसे क्लासेस तक पहुंचाया जहां परीक्षा के सवाल पहले ही बताए जा रहे थे। जिसके बाद सीबीआइ ने यह निर्णय लिया है कि जांच को पूरी निष्पक्षता से आगे बढ़ाया जाएगा।

इन मामलों में कई और लोगों से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में चल रहे हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है। सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि इससे संबंधित सभी जरूरी कार्यवाही बिना किसी देरी के की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट