152 यात्रियों को लखनऊ लायी इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के चलते हुई अयोध्या डायवर्ट

इंडिगो फ्लाइट

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। कई दिनों से राजधानी लखनऊ में चल रही बादलों की लुकाछिपी बुधवार को अचानक बढ़ गई। काले बादल और तेज हवा के साथ बारिश ने विमान की उड़ान में बाधा डाला। आज दोपहर खराब हुए मौसम के कारण दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। जिसके बाद फ्लाइट को अयोध्या के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इससे यात्रियों को वापस लखनऊ पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दरअसल दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 5206 ने आज लखनऊ के लिए उड़ान भरी। फ्लाइट में कुल 152 यात्री और छह क्रू मेंबर्स सवार थे। विमान तय समय के अनुसार दोपहर 3:20 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, अमौसी पर उतरने वाला था। तभी लखनऊ में बारिश और खराब दृश्यता का हवाला देते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को लखनऊ में लैंड करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- राजधानी में बारिश व खराब मौसम के चलते लखनऊ-जयपुर डायवर्ट हुईं फ्लाइट्स

बताया जा रहा है की फ्लाइट (6E-5206) को खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद पायलट ने विमान को निकटतम हवाई अड्डे, यानी अयोध्या की ओर डायवर्ट कर दिया। जिसके बाद फ्लाइट को अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। अचानक हुए इस रूट डायवर्जन से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा है, कई या‍त्री फ्लाइट के डायवर्जन के पीछ मौसम की जगह अडानी के कब्‍जे वाले लखनऊ एयरपोर्ट की व्‍यवस्‍था को जिम्‍मेदार मान रहे थे।

यह भी पढ़ें- 157 यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही फ्लाइट को करना पड़ा लखनऊ डायवर्ट