राजधानी में बारिश व खराब मौसम के चलते लखनऊ-जयपुर डायवर्ट हुईं फ्लाइट्स

फ्लाइट्स

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं और झमाझम बारिश के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित होने लगा। खराब मौसम और कम दृश्यता की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट आने वाली उड़ानों को लखनऊ व अन्य एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। जहां से मौसम सामान्य होने के बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हुए।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में दोपहर बाद तेज हवा और बारिश शुरू होने के साथ ही कई उड़ानों के संचालन पर असर देखने को मिला। ऐसे में एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर सहित कई विमानों को डायवर्ट किया। जिनमें एक विमान को जयपुर और दूसरे को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारने के निर्देश दिया गया हैं।

यह भी पढ़ें- पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, कई उड़ानें कैंसिल

फिलहाल जयपुर और लखनऊ में मौसम सामान्य होने के कारण विमानों को वहां सुरक्षित लैंड कराया गया। इस दौरान दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति और समय की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़ें- 157 यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही फ्लाइट को करना पड़ा लखनऊ डायवर्ट