आरयू वेब टीम। कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य की कमान पूरी तरह से अपने हाथों में संभाल ली है। बेंगलुरु में स्थित लोकभवन के ग्लास हाउस में दोपहर ठीक 4:10 बजे इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के कई शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं सहित हजारों की तादाद में समर्थक गवाह बने।
हाल ही में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया था। इसके बाद से ही उनके मुख्यमंत्री बनने की औपचारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा था। अब शपथ ग्रहण के साथ कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- केरल में UDF की बंपर जीत पर प्रियंका ने कहा, जनता का भरोसा करेगा हमारा मार्गदर्शन
इस बीच कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए भी अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है, जबकि तीसरी सीट के लिए अभी अंतिम निर्णय बाकी है। शपथ ग्रहण समारोह को कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देख रही है। राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बेंगलुरु पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि समर्थकों की आवाजाही के लिए 17 हजार से अधिक वाहनों की व्यवस्था की गई है।




















